जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ एवं जिला जेल रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चिकित्सा जाँच शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा केवल कानूनी सहायता ही नहीं बल्कि समाज के वंचित एवं निरूद्ध वर्ग के स्वास्थ्य, कल्याण एवं मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए भी निरंतर प्रयास किये जाते हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के द्वारा 'न्याय और स्वास्थ्य सबके लिए के उद्देश्य को साकार करते हुए जिला जेल रायगढ़ में दो दिवसीय चिकित्सा जाँच एवं उपचार शिविर का आयोजन दिनांक 04.02.2026 एवं 05.02.2026 को किया गया। इस शिविर में जिला जेल में निरूद्ध लगभग 400 महिला एवं पुरुष बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में विभिन्न प्रकार के संक्रमण एवं बीमारियों की आशंका बनी रहती है, ऐसे में बंदियों के स्वास्थ्य की देखभाल अत्यंत आवश्यक है।
शिविर में शहर के विख्यात निजी चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ-साथ जिला सिविल सर्जन सह जिला चिकित्सालय रायगढ़ द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान की, जिसमें डॉ विभा पटवर्धन, डॉ श्वेता कुलदीप, डॉ प्रकाश चेतवानी, डॉ अनिल पटेल, डॉ राजेश पटेल, डॉ हेमंत स्वणकार, डॉ पियुष अग्रवाल, डॉ अहर्निश अग्रवाल, डॉ श्वेता अग्रवाल, डॉ कुणाल कुमार, सहित अनेक चिकित्सा विशेषज्ञ और चिकित्सा सहायकों ने मानवीय सेवा भावना से सहभागिता निभाई।
शिविर के सफल संचालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार की विशेष सक्रिय भूमिका रही। इसके साथ ही नगर की समाजसेवी संस्था अंतरंग की ओर से समाजसेवी श्रीमती बीना चौहथा ने भी शविर की व्यवस्था संबंधी कार्यों का कुशलतापूर्वक संपादन करने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन के अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा यति मिश्रा, सचिव, जिविसेप्रा. श्रीमती अंकिता मुदलियार, जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी, उपजेल अधीक्षक एस. शोभारानी, अंतरंग संस्था के सदस्यगण, विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालिंटियर, लीगल एड डिफेंस कौंसिल तथा जिला जेल के स्टॉफ उपस्थित रहे। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रतिधारक अधिवक्ता मुकेश गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंत में जेल अधीक्षक जी.एस.शोरी के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें