पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय घरघोड़ा में भव्य पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न

घरघोड़ा :- पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय, घरघोड़ा में   पूर्व छात्र सम्मेलन (एलुमनी मीट) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय डी.पी. अधिकारी सर, एसडीएम घरघोड़ा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक पंडा जी (सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार, हाईकोर्ट छत्तीसगढ़) एवं नरेश पंडा जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष आदरणीय डी.पी. अधिकारी सर ने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र बताते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही

 सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं पूर्व छात्रों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु आगे आकर सहयोग करने का आह्वान किया।

 नरेश कुमार पंडा जिला उपाध्यक्ष (भा ज प) ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को एक पूर्व छात्र के रूप में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि अशोक पंडा जी ने अपने उद्बोधन में एलुमनी मीट जैसे आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र, जो वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं, उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शिव शर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी), सुरेंद्र चौधरी (अध्यक्ष, नगर पंचायत घरघोड़ा), सत्यदेव मिश्रा, शंख देव मिश्रा, देवेंद्र पंडा, राजेश पटेल (मंडल अध्यक्ष, घरघोड़ा), मनोज अग्रवाल, राजकुमार पटेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेंद्र शर्माजी , शिशु सिन्हा(अध्यक्ष शाला विकास समिति ) राजकुमारी डनसेना, अनुराधा पैंकरा, रंजीत कनौजिया(अध्यक्ष शाला विकास समिति) विजय डनसेना जी , संतोष पांडे जी अभिषेक शुक्लाजी, प्रशांत ठाकुर जी, राहुल तैयाल जी सहित अनेक पूर्व छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने एवं सफल आयोजन में नरेश पंडा जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा एवं विद्यालय के पूर्व छात्र) का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह पूर्व छात्र सम्मेलन न केवल विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को सजीव करने वाला रहा, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम भी सिद्ध हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार