भेंगारी मे ज्ञान प्रतिभा अभियान का आयोजन

घरघोड़ा : विकासखंड घरघोड़ा के भेंगारी स्कूली परिसर मे ज्ञान प्रतिभा अभियान के तहत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में कक्षावार विविध विन्दुओं को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |प्रतियोगिता के तहत जीवन मे शिक्षा का महत्व, पर्यावरण प्रदूषण हानि रोकथाम के उपाय, कम्प्यूटर की उपयोगिता विषय विन्दुओं पर प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया |प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप वायुनंदन पाण्डेय विभागाध्यक्ष सुरक्षा एवं प्रशासन (टी. आर. एन. )की उपस्थिति मे पुरस्कार का वितरण किया गया |इस अवसर पर सिल्वन्ति खलखो मकुन्द प्रसाद गुप्ता रामायण लाल कमलेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे |इस अवसर पर छात्रों को नियमित विद्यालय आने एवं आयोजित कार्यक्रमों मे उत्सापुर्वक भाग लेने की बात कही गयी | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार