कया ग्राम के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सायंकाल यह सूचना दी गई कि जंगल क्षेत्र में एक हाथी का बच्चा मृत अवस्था में पाया गया है।
घरघोड़ा। सूचना प्राप्त होते ही वन अमला मौके के लिए रवाना हुआ, किंतु रात्रि का समय, दुर्गम स्थल एवं मृत हाथी के दल के अन्य हाथी घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में विचरण करने के कारण घटना स्थल तक उसी समय पहुँचना संभव नहीं हो सका।
वर्तमान में घटना स्थल के आसपास अभी भी हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिस कारण क्षेत्र में विशेष सतर्कता एवं निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
मृत हाथी सावक का पोस्टमार्टम (पीएम) विधिवत रूप से कराकर मृत्यु के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें