डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस 

घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में धूमधाम से मनाया गया 77वाॅं गणतंत्र दिवस। इस अवसर में विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्रीमान राजकुमार शर्मा के द्वारा झंडा फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया एंव महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । कक्षा सातवीं की छात्रा आरवी जायसवाल के द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा संविधान हमें हमारे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य का पालन करना सीखाता है हमें इसका सम्मान करना चाहिए।

विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा मंच संचालन, परेड एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम एनटीपीसी आवासीय परिसर में प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन कक्षा छठी के छात्र सारांश नामदेव और कक्षा सातवीं की छात्रा झील चौहान द्वारा किया गया। परेड का प्रतिनिधित्व कक्षा आठवीं के छात्र माधव सिदार के द्वारा किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एंव बहुत शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार दिया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार