सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को महावीर एनर्जी के द्वारा 06 नग कंप्यूटर सेट भेंट किया गया
घरघोड़ा:- महावीर एनर्जी एवं कोल बेनेफिकेशन लिमिटेड द्वारा विगत माह जीवन दीप समिति घरघोड़ा के सामान्य सभा बैठक में दिए गये निर्देश के परिपालन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 19 जनवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (रा) तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उपस्थिति में
महावीर एनर्जी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस के साहू एवं उनके कर्मचारियों द्वारा 06 नग कंप्यूटर सेट , प्रिंटर सेट के साथ प्रदाय किया गया । स्वास्थ्य केन्द्र को उपलब्ध कराये गए कंप्यूटर सेट के लिये डॉ एस. आर.पैकरा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सह सचिव जीवनदीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी( रा) महावीर एनर्जी कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड व समस्त विभागीय अधिकारी, माननीय सदस्यों को आभार प्रकट करते है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें