नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार
पुलिस के हत्थे चढ़ा नकली जॉब रैकेट का आरोपी
डिजिटल प्लेटफार्म पर बेरोजगारों को ठगने का खुलासा
सोशल मीडिया पर सरकारी नौकरी का फर्जी वाड़ा
पिछले कुछ दिनों से सुंदरगढ़, बोलांगीर, सोनपुर, कालाहांडी, नबरंगपुर और बरगढ़ जिलों में विभिन्न सरकारी विभागों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नौकरी फर्जी विज्ञापन पोस्ट किए जा रहे थे। इन विज्ञापनों में आकर्षक वेतन, मुफ्त भोजन और रहने की सुविधा दिखाकर बेरोजगार युवाओं को ठगा जा रहा था।
सुंदरगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि सभी विज्ञापन फर्जी और धोखाधड़ीपूर्ण थे। इसके बाद टीम ने आरोपी संग्राम कुमार बेहेरा (26), पुत्र राजीव लोचन बेहेरा, ग्राम–रघुनाथपुर, थाना पटकोरा, जिला–केंद्रापड़ा को गिरफ्तार किया। डीएसपी निर्मल महापात्र ने सोमवार को मीडिया से बातचीत मे इसकी पुष्टि करते हुए
बताया की आरोपी प्रत्येक आवेदक से नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर लगभग ₹3500/- वसूल रहा था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 20 नकली जॉब विज्ञापनों के स्क्रीनशॉट जब्त किए गए।
पुलिस ने स्थानीय युवाओं और नौकरी तलाशने वालों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि किसी भी संदिग्ध या नकली नौकरी पोस्ट की सूचना तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी थाना में दें।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें