टोकन के लिए लंबी लाइन लग रहे हैं किसान

धान खरीदी में मनमानी किसानों में तीव्र आक्रोश 

 


धान बेचने के लिए किसानों को टोकन कटवाने ऑनलाइन और ऑफलाइन के पेच में फंस गए हैं । अब तो लंबे इंतजार के बाद भी धान के टोकन नहीं मिल पा रहे हैं। इससे किसानों में तीव्र रोष व्याप्त है। सोमवार सुबह से ही किसानों ने सेवा सहकारी समिति सरिया में पहुंचकर ऑनलाइन टोकन कटवाने लंबी लाइन में खड़े इंतजार कर रहे हैं । किसनों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस बुलाना पड़ा। पुलिस के मौजूदगी में किसान

 रजिस्टर में नाम दर्ज करवा रहे हैं। बाद में सेवा सहकारी समिति के द्वारा किसानों के नाम का टोकन जारी किया जाएगा । बता दे की सेवा सहकारी समिति सरिया में रोजाना धान खरीदी की लिमिट बहुत कम होने से किसानों को चिंता सता रही है। आंचलिक किसान संघ के अध्यक्ष मोहन पटेल ने प्रशासन से मांग किया है कि रोजाना खरीदी की लिमिट बढ़ाई जाए। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति सरिया सबसे बड़ा समिति के रूप में मान्यता प्राप्त है । यहां करीब 18 सौ से ज्यादा किसानों का पंजीयन है। जिस हिसाब से यहां खरीदी हो रही है किसानों को उनके मेहनत की उपज धान फसल समय पर बिक पाएगी या नहीं इसकी चिंता सता रही है। किसानों ने बताया कि धान बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा जारी तुहर टोकन सिस्टम ऑनलाइन माध्यम में प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहा है । जिसके कारण किसान लगातार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सरकार की ओर से धान खरीदी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर किसान अपनी तैयार फसल को बिक्री के लिए समिति तक पहुंचने में असमर्थ दिख रहे हैं । इससे किसान लगातार चिंता में है। किसान नेता नंदकिशोर विश्वाल ने बताया किसानों की समस्या को लेकर किसान संघ ने रविवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी दिए हैं। तथा मंगलवार को अटल चौक में किसान संघ का आंदोलन प्रदर्शन की रणनीति भी बन रही है। 

  0किसानों में चिंता0

धान खरीदी में जिस तरह से मनमानी हो रही है। इससे किसानों में चिंता व्याप्त है। यदि शीघ्र ही कोई ठोस उपाय नहीं किए गए तो किसान हाल- बेहाल हो जाएंगे

 मोहन पटेल, अध्यक्ष आंचलिक किसान संघ

 0 किसानों के पंजीयन हो रहे हैं0

  आज सोमवार को बड़ी संख्या में किसान पंजीयन के लिए पहुंचे हैं। व्यवस्था में कुछ सुधार किया गया है तथा धान खरीदी में भी गति आएगा। 

 विष्णु मेहरा, नोडल अधिकारी खरीदी केंद्र सरिया

  0धान और किसान का मुद्दा गंभीर है0

  धान खरीदी में भारी मनमानी अनियमित हो रही है। जिसको लेकर मंगलवार को आंचलिक किसान संघ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। धान और किसान का मामला बहुत ही गंभीर विषय बन गया है। 

 नंदकिशोर विश्वाल, किसान नेता 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार