डी ए वी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन 

घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में प्रथम वार्षिक खेल दिवस का आयोजन दिनांक 8 दिसंबर 2025 को किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि एनटीपीसी के मुख्य परियोजना अधिकारी अखिलेश सिंह थे एवं अन्य अतिथि एनटीपीसी के अधिकारीगण वी सी दुबे, बिजय कुमार स्वाई, नीलकमल झारिया, तिलोत्तमा महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल मौजूद थी । खेल दिवस की शुरुआत अथर्ववेद सदन, सामवेद सदन, ऋगवेद सदन यजुर्वेद सदन के द्वारा परेड से की गई तत्पश्चात श्रीमान अखिलेश सिंह जी के द्वारा मशाल प्रज्जवलन कर खेल दिवस का आगाज़ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान

 राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में खेल के महत्व को बतलाते हुए सभी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इस आयोजन में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस खेल आयोजन में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजत कर विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। खेल के पश्चात विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थीयों को स्वल्पाहार दिया गया । अंत में विद्यालय के खेल शिक्षक निखिल चौबे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार