शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 घरघोड़ा।पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में माह के द्वितीय शनिवार बेगलेस डे 13.12.2025 को मध्याह्न भोजन की सुरक्षा, स्वच्छता पर रसोईया और बच्चों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया। उसके पश्चात सभी बालिकाओं को समूह में विभाजित कर रंगोली प्रतियोगिता किया गया।जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले टीम सुधा राठिया, स्नेहा अगरिया, एवं पंकिता राठिया द्वितीय स्थान में माही राठिया,कौशल्या अगरिया एवं वंदना निषाद एवं

 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम में खुशीअगरिया,ज्योति राठिया, महिमा राठिया को पुरस्कृत किया गया एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में मालिनी राठिया दिव्यंका यादव, आशना चौहान, गायत्री राठिया,नैना राठिया,प्रिंसी यादव, रोशनी राठिया, राधा राठिया, तारा राठिया को प्रदान किया। उसके पश्चात कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की सभी बालक बालिकाओं का

 सामूहिक खेल के रूप में "सुनहरी मछली" खेल का आयोजन किया गया।जिसमें आठवीं एवं सातवीं सभी बच्चों ने जाल फैलाने का काम किया एवं शेष सभी बच्चे सुनहरी मछली के रूप में खेल में भाग लिए यह खेल बहुत ही मनोरंजक रहा।जिसमें हमें सुनहरी मछली के रूप में तीन बच्चे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय प्राप्त हुए। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकुल केन्द्र पतरापाली, विकास खंड घरघोड़ा के संकुल प्राचार्य श्री एम एल चौहान जी के

 द्वारा प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के रंगोली का सूक्ष्म निरीक्षण कर पुरस्कार के लिए चयन किया गया तथा उनके कर कमल द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाते हैं जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाते हैं।और आजके इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय के सभी बच्चों एवं समस्त स्टाफ को बधाई शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किये। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार