घरघोड़ा मंडल में सर (एस आई आर) सम्मेलन संपन्न


        रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया रहे मौजूद

 घरघोड़ा :- पूरे देश में चुनाव आयोग द्वारा SIR सर्वे किया जा रहा है, इसी को लेकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर लोगों तक जानकारी व जागरूकता पहुंचे इस उद्देश्य से SIR सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा इसी कड़ी में भाजपा घरघोड़ा मंडल द्वारा SIR सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, जनपद अध्यक्ष सहनु पैंकरा, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे, वही आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल ने की।


 उक्त कार्यक्रम में अतिथियों ने SIR की प्रक्रिया के बारे में बताया तथा उसमें आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। उसके साथ ही आगामी बारह नवंबर को घरघोड़ा से तमनार तक यूनिटी मार्च के बारे में बताया उसमें जनता की क्या भागीदारी हो सकती के संबंध में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता ने किया

 आज के इस कार्यक्रम में भाजपा के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण, शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार