डी ए वी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस 

घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में धूमधाम से मना बाल दिवस।इस अवसर में विद्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया,प्री प्रायमरी के विद्यार्थी रंग बिरंगी पोशाक में विद्यालय पहुंचे।कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र से की गई तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान राजकुमार शर्मा द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों द्वारा सुमधुर गीत प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों के लिए विविध प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । खेल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार