बालक प्राथमिक शाला घरघोड़ा में FLN मेला का आयोजन

समाजसेविका श्रीमती झरना सुनिल सिंह ठाकुर ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को बांटे स्वेटर

घरघोड़ा । घरघोड़ा बालक प्राथमिक शाला घरघोड़ा में आज FLN मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका श्रीमती झरना सुनिल ठाकुर, विष्टि अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती कविता शर्मा व उनकी जनपहल टीम श्रीमती रानी सिंह, श्रीमती संगीता कोरी, श्रीमती रत्ना नायक उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर पालकगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्रीमती झरना सुनिल ठाकुर ने स्कूल के सभी 104 बच्चों को स्वेटर और मिष्ठान वितरण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार भी प्रदान किए।

कार्यक्रम का आयोजन बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गायन, नृत्य, कविता पाठ, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र साधन है जिससे हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्कूल के इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मनोरंजन होता है और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में भी पता चलता है।

कार्यक्रम के अंत में बालक प्रा शा घरघोड़ा के प्रधानपाठक श्री सुरेन्द्र कुमार पैंकरा व शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और समर्थन से ही हम इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी की उपस्थिति ने बच्चों

 को प्रेरित किया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। स्कूल के शिक्षकों ने भी मुख्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग से ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार