कोटरीमाल जोन में उत्साह, उमंग और जोश के साथ हुआ भव्य शुभारंभ

रायकेरा विद्यालय के छात्रों ने सभी विधाओं में दिखाया दम सांसद खेल युवा उत्सव में लहराया परचम

घरघोड़ा। कोटरीमाल जोन में सांसद खेल युवा उत्सव का शुभारंभ रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम राठिया के करकमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।प्रेरणादायक उद्बोधन में सांसद महोदय ने कहा खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं। प्रत्येक

 विद्यार्थी को किसी न किसी खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि खेलता हुआ युवा सदैव ऊर्जावान और सफल रहता है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रूप में भाजपा महामंत्री श्री नरेश पांडा, जनेश्वर मिश्रा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,रायकेरा सरपंच मोमराज

 राठिया, कोटरीमाल सरपंच प्रताप सिंह राठिया, बिछीनारा सरपंच बुधराम सिंह राठिया, कोनपारा सरपंच संकीर्तन राठिया, एवं एसएमडीसी अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया, उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम कोटरी माल के प्रांगण में शुरू हुआ कार्यक्रम का संचालन संजीव पटेल द्वारा किया गया। रायकेरा के प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति शाखा एस.के. करण के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने खेल मैदान में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।रायकेरा विद्यालय के

 विद्यार्थियों ने हर खेल विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया खो-खो (बालक एवं बालिका) : दोनों वर्गों में प्रथम स्थानरस्साकशी (बालक एवं बालिका) : दोनों वर्गों में प्रथम स्थान फुगड़ी प्रतियोगिता : प्रथम स्थान गेड़ी दौड़ : प्रथम स्थानविद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से यह सिद्ध हो गया कि उनमें न केवल प्रतिभा, बल्कि अनुशासन और समर्पण का अद्भुत समावेश है।

सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। खेल भावना से जीवन में संघर्ष करने की शक्ति मिलती है, और यही शक्ति राष्ट्र निर्माण की सच्ची आधारशिला है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता रामकुमार पटेल, सीएससी दशरथ साहू, व्याख्याता तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, मुरली साहू, कुमारी श्वेता तिर्की एवं श्रीमती पदमा चेचाम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूरा आयोजन उमंग, अनुशासन और जोश से परिपूर्ण रहा।

रायकेरा विद्यालय के विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बनी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार