सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कोटरीमाल में किया गया
घरघोड़ा। घरघोड़ा के अंतर्गत जोन --कोटरीमाल में 06/11/2025 से 08/11/2025 तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 6ग्राम पंचायतों ने भाग लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कोटरीमाल जोन मे खेल नोडल अधिकारियों , व्याख्याता शिक्षक श्री संजीव कुमार पटेल, श्री नरेन्द्र कुमार पटेल, श्री नीलेश वैद्य , श्री
श्रवण कुमार शर्मा,सी ए सी लक्ष्मी नारायण निषाद , दशरथ साव, सोनसाय राठिया,नरेंद्र कुमार राठिया, बाबूलाल धृतलहरे, प्रशांत बेहरा, सुश्री तनुजा यादव, सुश्री ख्याति यदु ,खेमसागर पैंकरा,इंदु डनसेना, गोकुल नायक, लवलीन वर्मा शिक्षकों ने कार्यक्रम में अपना अहम योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रथम दिवस लोकप्रिय सांसद माननीय श्रीमान राधेश्याम राठिया महोदय का आगमन हुआ। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से की व राष्टगान, राष्ट्र गीत गाया गया। इन्होंने सभी शिक्षकों,खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात् 100 मीटर दौड़ से खेल का शुभारंभ किया गया ।
इस आयोजन में 100मीटर दौड़,800 मीटर दौड़, खो खो, कबड्डी, रस्साकसी, बैडमिंटन, फुगड़ी,गेड़ी दौड़, बालीबाल,लम्बी कूद खेल शामिल है।
प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड,मैडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस बीच विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह महोदय, बी आर सी श्री मनोज प्रधान सर,जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य कार्यक्रम के दौरान आए और सभी का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच,पंच,शिक्षकगण, विद्यार्थी , ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिन्होंने इस खेल महोत्सव का भरपूर आनंद लिया और खेल, खिलाड़ियों, शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा की।
यह कार्यक्रम श्री संजीव कुमार पटेल सर के कुशल नेतृत्व , संचालन व मार्गदर्शन में सफल हुआ। घरघोड़ा विकास खण्ड में ग्राम पंचायतों को आठ जोन में बांटकर जोन क्षेत्र बनाया गया है।
इसमें प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विकास खण्ड घरघोड़ा स्तर पर प्रदर्शन करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का शुभ अवसर प्रदान किया जाएगा।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें