सद्भावना पूर्वक मनाया गया देव उठनी एकादशी |

घरघोड़ा : कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी के रूप मे मनाते हुए लोगों ने अपने आराध्य श्री विष्णु सहित भगवती तुलसी माता की पूजा की |अपने घरों मे, मंदिरों मे सनातन धर्मियों ने शनिवार को उत्साहपूर्वक आरती करते हुए शंख घंट एवं अन्य वाद्य यंत्रो के साथ पूजन किया जिससे नगर सहित अंचल मे लोगों ने एकादशी महापर्व की विविध माध्यमों से शुभकामनायें प्रेषित करते हुए एक दूसरे को बधाई दी | नगर के श्री जगन्नाथ मंदिर मे आरती कर पूजन किया गया |घरों देवालयों में ॐ नमो भगवते श्री वासुदेवाय की गूँज सुनाई देने लगी |बाजारों मे भी व्यवसाय की रौनकता दिखी | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार