डी ए वी पब्लिक स्कूल में मना छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 

घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में धूमधाम से मनाया गया छत्तीसगढ़ का 25 वाॅं स्थापना दिवस इस अवसर में विद्यालय में ऋग्वेद सदन द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत से किया गया एवं छत्तीसगढ़ के गठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में दी गई। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की नृत्य (सुवा,पंथी), छत्तीसगढ़ के मुख्य पर्यटन स्थल (दंतेश्वरी मंदिर, भोरमदेव,चित्रकोट जलप्रपात), यहां की प्रमुख खनिज (कोयला, चूना पत्थर,बाक्साइट,लौह), यहां के प्रमुख जनजाति के संस्कृति, रहन-सहन की जानकारी दी गई। विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की पारम्परिक वेशभूषा में उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्रीमान राजकुमार शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा "छत्तीसगढ़ राज्य अपने आप में विविध कला संस्कृति को समेटे हुए है हमें अपने राज्य पर गर्व होना चाहिए एवं इसे आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए " इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार