भीम आर्मी ने आदेश सोनी पर की कार्रवाई की मांग — अनुसूचित जाति समाज के सम्मान पर उठी आवाज

घरघोड़ा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़, इकाई घरघोड़ा ने एक गंभीर प्रकरण को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आदेश सोनी द्वारा अनुसूचित जाति समाज के प्रति अमर्यादित व भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है और इस घटना को समाज के सम्मान पर सीधा प्रहार बताया है।

भीम आर्मी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आदेश सोनी द्वारा किए गए आपत्तिजनक कथन से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की भावना आहत हुई है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की जातिगत अपमानजनक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के दौरान मौजूद कई लोगों ने आदेश सोनी के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया है और इसे समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करार दिया है।

भीम आर्मी के भरत खंडेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घरघोड़ा के द्वारा सामूहिक रूप से मांग की है कि अनुसूचित जाति के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाए।

ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा, जिला कलेक्टर रायगढ़, पुलिस अधीक्षक रायगढ़, एवं आगाज थाना घरघोड़ा को प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भीम आर्मी के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संगठन ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों की रक्षा और समानता के अधिकार की सुरक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी।

भीम आर्मी ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच किए जाएं 

जिसमें मुख्य रूप से समस्त सतनामी समाज एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन इकाई घरघोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक कार्यकर्ता बी. आर. खड़बंधे,अकबर कुर्रे,उमेश लहरे, विमला जोल्हे,भरत खंडेल, अम्बिका सोनवानी,जनेश्वर कुर्रे,प्रताप जोल्हे,केशव जोल्हे,विभाष बर्मन (ओमी), प्रियांशु बघेल,प्रदीप बंसे, जगेश्वर कुर्रे,प्रदीप रात्रे एवं समस्त सतनामी समाज क्षेत्रवासी घरघोड़ा के साथीगण आदि संख्या उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार