मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला कसैया में सामाजिक अंकेक्षण सम्पन्न*
घरघोड़ा। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक शाला कसैया संकुल कन्या घरघोड़ा में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्ड पार्षद श्री बैतल राठिया जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे और अंकेक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के सदस्य श्री सुख सिंह राठिया, उपाध्यक्ष श्रीमती राधा भुइया, शिक्षा विद् श्री उद्धव बारिक, श्री बेदराम राठिया, श्री हीरा लाल भोय सहित विद्यालय के प्रधान पाठक श्री अब्दुल राशिद की उपस्थिति रही।
अंकेक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, आधारभूत सुविधाएँ एवं सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा।
अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने का संकल्प लिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें