राज्य स्तरीय ईएमआरएस सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला उत्सव 2025 में छर्राटांगर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
घरघोड़ा। शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय ईएमआरएस सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं कला उत्सव 2025 में ईएमआरएस छर्राटांगर के 11 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां इस प्रकार रही
देशभक्ति समूहगान देवयानी एवं समूह द्वितीय स्थान
क्षेत्रीय लोकनृत्य लवली एवं समूह द्वितीय स्थान
अंग्रेज़ी भाषण (Elocution) मानसी लकड़ा द्वितीय स्थान
जनजातीय एकल गीत प्रियंशी कुजूर द्वितीय स्थान
पारंपरिक कहानी वाचन (हिंदी) पुष्पांजलि राठिया तृतीय स्थान
इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
प्रतियोगिता में एस्कॉर्ट्स की भूमिका में मुदित सेठ आर्य (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) एवं आशा (टीजीटी संस्कृत) का मार्गदर्शन और सहयोग सराहनीय रहा।
वहीं संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण में संगीत शिक्षिका कल्पना शुक्ला और मुदित सेठ आर्य का योगदान विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण रहा।
विद्यालय के प्राचार्य मनीराम जांगड़े ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा
“हमारे छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन से विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित किया है। भविष्य में भी वे इसी प्रकार उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करें, यही हमारी शुभकामनाएं हैं।”



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें