डी ए वी पब्लिक स्कूल में 'रन फाॅर डी ए वी ' का आयोजन
घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में 'रन फाॅर डी ए वी' के अंतर्गत 2 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन रविवार सुबह 7:00 बजे एनटीपीसी आवासीय परिसर में किया गया था आयोजन में एनटीपीसी परियोजना प्रमुख श्रीमान अखिलेश सिंह जी एवं एनटीपीसी के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे । श्रीमान अखिलेश सिंह जी ने 'रन फाॅर डी ए वी' झंडा दिखा कर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया,उन्होंने अपने संबोधन में कहा ' खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है इसमें जीत-हार से अधिक भाग लेना महत्वपूर्ण होता है।' इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान राजकुमार शर्मा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे इस मैराथन दौड़ में कक्षा 6 वीं से कक्षा 8 वीं तक के वर्ग में प्रथम स्थान विराट जायसवाल, द्वितीय स्थान माधव सिदार, तृतीय स्थान अर्पित शर्मा ने प्राप्त किया,कक्षा पाॅंचवी के वर्ग में प्रथम स्थान भूपेंद्र सिदार,द्वितीय स्थान अक्षित विश्वकर्मा, तृतीय स्थान विराज जायसवाल एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हिमाद्री बेहरा, द्वितीय स्थान रीत सिदार ने प्राप्त किया । इस आयोजन में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के अंत में सभी को स्वल्पाहार दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें