हरीशचंद्र बेहरा के प्राचार्य बनने पर खुशी की लहर ;शिक्षकों ने दी मिलकर बधाई |
घरघोड़ा : विकासखंड घरघोड़ा अन्तर्गत शासकीय कन्या शाला घरघोड़ा मे हरीशचंद्र बेहरा के प्राचार्य बनने पर शिक्षक समुदाय मे हर्ष की लहर है |श्री बेहरा पूर्व से ही विद्यालय मे व्याख्याता के पद पर कार्यरत रहे हैँ एवं विषय विशेषज्ञ एवं मिलन सरिता के कारण विकास खन्ड मे उनकी पहचान है |कन्या शाला सहित आसपास के शिक्षकों ने मिलकर बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया की आपके मार्गदर्शन मे कन्या शाला सहित ग्रामीण अंचल के छात्र छात्राओं को भी उनके शिक्षण अनुभव का लाभ मिल सकेगा | उनके मार्गदर्शन मे विद्यालय मे शासकीय योजनाओं सहित अन्य गतिविधियों को सकारात्मक पहल मिल सकेगी |इस अवसर पर विद्यालयके शिक्षकों सहित अन्य कार्यालयों के कर्मचारी भी शामिल रहे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें