सड़क सुरक्षा में घरघोड़ा पुलिस की सराहनीय पहल, मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर टैग
घरघोड़ा । रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से आए हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को सुरक्षा के मद्देनजर मवेशियों के गले में रेडियम लगे कॉलर टैग लगाने का निर्देश दिया गया है। इसी कड़ी में आज घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।
घरघोड़ा पुलिस का यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होगा बल्कि ग्रामीणों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें