जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव ‘उद्भव-2025’ में एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर का स्वर्णिम प्रदर्शन : 45 विद्यार्थी क्षेत्रीय स्तर हेतु चयनित
जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव ‘उद्भव-2025’ में एकलव्य विद्यालय छर्राटांगर का स्वर्णिम प्रदर्शन : 45 विद्यार्थी क्षेत्रीय स्तर हेतु चयनित
घरघोड़ा। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उद्भव-2025’, जो ईएमआरएस धरमजयगढ़ में आयोजित हुई, उसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 78 विद्यार्थियों ने भाग लिया और 45 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया।
आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता 29 अगस्त 2025 को ईएमआरएस छुरी, जिला कोरबा में आयोजित होगी।
ज़िले के चारों ईएमआरएस में से छर्राटांगर का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा।
उपलब्धियाँ
जूनियर देशभक्ति समूह गीत – एलिना एवं समूह (प्रथम)
जूनियर जनजातीय नृत्य – प्राची एवं समूह (प्रथम)
जनजातीय पेंटिंग – साक्षी सिदार (प्रथम)
अंग्रेज़ी वाद-विवाद – (प्रथम)
हिंदी वाद-विवाद – (प्रथम)
अंग्रेज़ी रचनात्मक लेखन – भारती राठिया (प्रथम)
संस्कृत श्लोक – मालिका राठिया (प्रथम)
काव्य पाठ – महिमा सिदार (प्रथम)
जनजातीय वोकल सोलो – प्रियांशी कुजूर (प्रथम)
भक्ति समूह गीत – मोलिका एवं समूह (प्रथम)
देशभक्ति समूह गीत – देवयानी सिदार एवं समूह (प्रथम)
शास्त्रीय नृत्य एकल – काव्या राठिया (प्रथम)
क्षेत्रीय लोकनृत्य – लवली एवं समूह (प्रथम)
क्षेत्रीय जनजातीय नृत्य – श्रुति एवं समूह (प्रथम)
दृश्य कला 2D – नेहा राठिया (प्रथम)
3D कला – प्रज्ञा राठिया (प्रथम)
खिलौने व खेल – मीनाक्षी सिंह (प्रथम)
विद्यालय के प्राचार्य श्री मनीराम जांगड़े ने कहा –
“हमारे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया है। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और आने वाले क्षेत्रीय स्तर पर भी हमारा प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा।”
वहीं सांस्कृतिक समिति प्रभारी एवं संगीत शिक्षिका कल्पना शुक्ला ने कहा –
“बच्चों की मेहनत और समर्पण ने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुँचाया है। यह केवल प्रतिभा ही नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है।”



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें