स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में मेगा पालक बैठक भव्य रूप से सम्पन्न


घरघोड़ा — स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, घरघोड़ा में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में मेगा पालक बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पालकगण, अभिभावक और उनके छात्र-छात्राएं विद्यालय प्रांगण में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए प्रभारी प्राचार्य श्री प्रमोद कुमार वर्मा ने अपने ओजस्वी संबोधन और दूरदर्शी नेतृत्व से माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को नए शिखर पर ले जाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि “विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही हमारा पहला और अंतिम लक्ष्य है।” श्री वर्मा ने पालकों को विश्वास दिलाया कि विद्यालय में प्रत्येक छात्र को न केवल उच्च स्तरीय शिक्षा, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी विशेष वातावरण प्रदान किया जाएगा।

माध्यमिक खंड की प्रधान पाठक श्रीमती सबीना सोनी और हिंदी माध्यम की प्रधान पाठक श्रीमती गीता पटेल ने भी पालकों से संवाद कर विद्यालय की प्रगति में उनके सहयोग को अनिवार्य बताया। बैठक में पालकों ने भी खुलकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में और मजबूती लाने की दिशा तय हुई।

कार्यक्रम के अंत में, श्री वर्मा ने सभी उपस्थित पालकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह संदेश दिया कि विद्यालय और अभिभावक मिलकर ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं। उनकी सक्रियता और शिक्षा के प्रति समर्पण को देखकर पालकों ने भी उन्हें “सच्चा शिक्षानायक” बताया।

यह बैठक न केवल संवाद का एक सफल मंच साबित हुई, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक नए उत्साह और उम्मीद की शुरुआत भी बनी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार