ग्राम पंचायत भेंडरा के गोठान में खुलेआम लूट, चोरों के हौसले बुलंद, प्रशासन बेखबर!
ग्राम पंचायत भेंडरा के गोठान में खुलेआम लूट, चोरों के हौसले बुलंद, प्रशासन बेखबर!
घरघोड़ा:-
यह कोई पहली घटना नहीं है —* जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार घरघोड़ा पुलिस को लिखित व मौखिक शिकायत दी गई, पर न तो एफआईआर दर्ज की गई, न ही कोई जांच। पुलिस की इस लापरवाही ने चोरों को खुली छूट दे दी है।
*अब ग्रामीण पूछ रहे हैं: आखिर कब जागेगा प्रशासन? कब तक गोठान का सार्वजनिक धन लुटता रहेगा?*
ग्रामवासी कहते हैं कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गोठान पूरी तरह खंडहर बन जाएगा। एक ओर सरकार गोठानों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताती है, दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से लाखों की संपत्ति यूं ही बर्बाद हो रही है।
*इस चोरी में कोई आम आदमी नहीं बल्कि सुनियोजित गिरोह का हाथ लग रहा है, जो पूरे क्षेत्र में सक्रिय है।*
भेंडरा ही नहीं, आसपास के कई गाँवों में भी सरकारी संपत्तियों की चोरी की खबरें लगातार आ रही हैं।
अब ग्रामीणों की मांग है:
तत्काल एफआईआर दर्ज हो
चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
गोठान की चौकीदारी व्यवस्था फिर से लागू हो
असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए
यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो ग्रामीणों द्वारा धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
सरकार को अब यह तय करना होगा कि वह चोरों के साथ है या जनता के साथ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें