विधायक लालजीत सिंह राठिया का बड़ा फैसला — विकास (विक्की)मित्तल को बनाया विधायक प्रतिनिधि, प्रशासनिक बैठकों में होंगे अब अधिकृत सहभागी!
विधायक लालजीत सिंह राठिया का बड़ा फैसला — विकास (विक्की)मित्तल को बनाया विधायक प्रतिनिधि, प्रशासनिक बैठकों में होंगे अब अधिकृत सहभागी!
घरघोड़ा । धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ और जनप्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया ने जनसेवा और प्रशासनिक समन्वय को और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए श्री विकास मित्तल को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को क्षेत्र की जनता के लिए एक सशक्त और दूरदर्शी निर्णय माना जा रहा है।
जनसमस्याओं के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में रहने वाले कार्यकर्ता
विकास मित्तल, वार्ड क्रमांक 8 नवापारा, घरघोड़ा के निवासी हैं और वर्षों से जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनका समाधान कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। चाहे सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं हों या पंचायत स्तर की उपेक्षित योजनाएं—विकास मित्तल ने हर मोर्चे पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता, तत्परता और जनहित सर्वोपरि रहा है।
विधायक प्रतिनिधि के रूप में नई भूमिका
अब वे विधायक प्रतिनिधि के रूप में राजस्व और पंचायत से जुड़ी सभी आवश्यक बैठकों व कार्यवाहियों में अधिकृत रूप से भाग लेंगे। रायगढ़ कलेक्टर को विधायक राठिया द्वारा जारी पत्र में इस नियुक्ति की सूचना दी गई है, साथ ही संबंधित विभागों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
जनता को मिला एक सशक्त माध्यम
इस नियुक्ति के बाद क्षेत्रवासियों को एक ऐसा प्रतिनिधि मिला है, जो हमेशा उनके बीच रहकर उनकी बातों को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएगा। विकास मित्तल की कार्यकुशलता और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी सोच अब प्रशासनिक स्तर पर भी नई ऊर्जा और गंभीरता लाएगी।
विधायक राठिया का जनहित में दूरदर्शी कदम
विधायक लालजीत सिंह राठिया के इस निर्णय से स्पष्ट है कि वे क्षेत्र के हर नागरिक की बात शासन तक पहुंचाने और उसे हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकास मित्तल की नियुक्ति से पंचायत स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
श्री विकास मित्तल की नियुक्ति केवल पद नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और जनप्रतिनिधित्व की नई पहचान है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें