छः सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांजन मुख्यमंत्री गृह ग्राम बगिया में ज्ञापन सौंपा
🌲छः सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांजन मुख्यमंत्री गृह ग्राम बगिया में ज्ञापन सौंपा🌲
घरघोड़ा-छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ द्वारा अपने छः सूत्रीय मांग को लेकर 26 मार्च से लगातार तूता धरना स्थल रायपुर दिव्यांगजन हड़ताल में है,आज दिनांक तक शासन द्वारा कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आ रहा है।4 अगस्त दिन सोमवार को दिव्यांग संघ जिला जशपुर से करीबन 120 दिव्यांजन अपने मांग के संबंध में सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री गृह निवास स्थान बगिया में आए थे।और वही शिव मंदिर में दिव्यांगजन भगवान भोलेनाथ से अपनी छः सूत्रीय मांग पूरा करने के लिए प्राथना किया। उसके पश्चात मुख्यमंत्री गृह निवास चले गए,हालांकि वहां मुख्यमंत्री जी उपस्थित नहीं था,दिव्यांगजन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया गया।
उस ज्ञापन में छः सूत्रीय मांग के साथ 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है,अगर 15 दिवस के भीतर हमारी मांग पूरा नहीं होगा तो मुख्यमंत्री गृह ग्राम बगिया में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।ज्ञापन देने के लिए दिव्यांग सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार निषाद और दिव्यांग संघ जिला जशपुर के अध्यक्ष राजेश लकड़ा और उनके समस्त दिव्यांग पदाधिकारी सम्मिलित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें