डी ए वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा

 डी ए वी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा 


घरघोड़ा । आज एनटीपीसी तलईपल्ली में 10 जुलाई 2025 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हवन कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए। यह आयोजन गुरुओ के प्रति श्रद्धा, आदर और कृतज्ञता  प्रकट करने हेतु किया गया।

 


कार्यक्रम को शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का तिलक कर , पुष्पगुच्छ  देकर सम्मान किया गया।  विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर  विद्यालय की शिक्षिका सताक्षी पाणिग्राही द्वारा गुरु पूर्णिमा मनाए जाने के महत्व  को विद्यार्थियों को बताया गया। 


गुरु पूर्णिमा का यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं भावनात्मक रूप से समृद्ध करने वाला रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार