*श्याम भोजवानी बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जो कि क्षेत्र में हर्ष का माहौल है*
*श्याम भोजवानी बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जो कि क्षेत्र में हर्ष का माहौल है*
घरघोड़ा। पत्रकारिता जगत में सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण भाव का परिणाम है कि श्री श्याम भोजवानी को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में प्रदेश संयुक्त सचिव तथा बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
उनकी दक्षता एवं योगदान को देखते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान संरक्षक श्री आशिफ इकबाल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष श्री बी.डी. निजामी तथा प्रदेश महासचिव श्री शशांक दुबे ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी। इस अवसर पर श्री भोजवानी ने संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
*प्रदेश कार्यसमिति की अद्यतन सूची जारी*
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की 23 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन राजधानी रायपुर में किया गया। नई कार्यसमिति इस प्रकार है —
प्रदेश अध्यक्ष – बी.डी. निजामी,
प्रदेश महासचिव – शशांक दुबे,
कोषाध्यक्ष – आशिफ इकबाल:
• विजय लाडगे
• इंदर कोटवानी
• अजय तिवारी
कार्यकारी अध्यक्षगण:
• अविनाश ठाकुर
• मनोज गोस्वामी
• इजहार अहमद
• महेश तिवारी
उपाध्यक्षगण:
• टी. सूर्या राव
• हरजीत सिंह ‘पप्पू’
• अनिल अग्रवाल
• श्याम भोजवानी
सचिव:
• राधेश्याम कोरी
• के. शशि धरण
संगठन सचिव:
• विजय तिवारी
कार्यकारिणी सदस्यगण:
• अफजल रिज़वी
• सुरेंद्र कपूर ‘काके’
• निशा मसीह
• प्रीति सरु
• पूर्णिमा शुक्ला
• सोमनाथ चंद्रा
संघ के अनुसार शेष पदों पर नियुक्तियाँ आगामी विस्तार के तहत की जाएंगी।
यह नवगठित कार्यसमिति प्रदेशभर में पत्रकारों के हितों के संरक्षण और कल्याण हेतु नयी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें