* नगरीय निकाय के "प्लेसमेंट कर्मचारियों" का हड़ताल *
घरघोड़ा । नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारियों के द्वार अपनी मांगों को लेकर पूर्व में भी हड़ताल किए जाने पर भी आज तक मांगों का निराकरण नहीं किए जाने पर पुनः हड़ताल किया जा रहा है।प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को बतलाते हुए कहा कि अन्य विभागों की तरह नगरीय निकाय के कर्मचारियों का सीधे वेतन आहरण किया जावे।तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों की तरह समकक्ष कार्य करने के बावजूद उनके साथ दोयम दर्जे की तरह कार्य किया जा रहा है। अतः इनके हड़ताल में चले जाने से सफाई एवं अन्य कार्य प्रभावित होंगे। प्रदेश में लगभग 20,000कर्मचारी कार्यरत हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि जल्द ही उनकी मांगों का निराकरण किया जावे।उक्त प्रेस विज्ञप्ति नगर पंचायत घरघोड़ा के प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने जारी की है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें