* सांसद राधेश्याम ने वरिष्ठ भाजपा नेता रहे "स्व नेकीराम अग्रवाल "को दी विनम्र श्रद्धांजलि *
घरघोड़ा। सांसद राधेश्याम राठिया ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष व सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा के संस्थापक सदस्य श्री नेकीराम अग्रवाल भैया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर्गीय नेकी भैया का समाज के प्रति समर्पण, सहयोग और योगदान सदैव याद रहेगा ।
श्री राठिया ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें