* भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी पूजा का अनुष्ठान प्रारं कलश यात्रा में शामिल हुए महिलाएं एवं युवतियों *
* भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी पूजा का अनुष्ठान प्रारं
कलश यात्रा में शामिल हुए महिलाएं एवं युवतियों *
सरिया।धर्म कला और साहित्य की नगरी सरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य यात्रा के साथ अगहन माह में श्री लक्ष्मी पूजा अनुष्ठान आयोजित किया गया है । यह आयोजन नगर वासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से विगत 14 वर्षों से करते आ रहे हैं। जिसमें आज पहले दिन सोनार पारा स्थित मां लक्ष्मी पंडाल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रसिद्ध एवं धार्मिक महत्व के पहाड़ तालाब से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरकर पंडाल स्थल पर स्थापित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियों ने भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। इस भव्य कलश यात्रा में बाजे गाजे के साथ के साथ श्रद्धालुओं ने माता के भक्ति में झूमते नजर आए ।व्रती महिलाओं ने कलश स्थापना के साथ खीर प्रसाद ग्रहण कर अपने घर की ओर प्रस्थान किया। लक्ष्मी पूजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि कि 11 दिनों तक होने वाली इस अगहन माह की श्री लक्ष्मी पूजन अनुष्ठान में पहुंचकर पुण्य के भागी बने।
आज मंगलवार से शुरू हुई महालक्ष्मी पूजन 11 दिनों तक आयोजित होंगे। इस पावन सार्वजनिक लक्ष्मी पूजन महोत्सव में प्रतिदिन पूजन , आरती के साथ-साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। कलश यात्रा अवसर पर प्रमुख रूप से वार्ड के पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार ,श्याम सुंदर स्वर्णकार, कमल किशोर स्वर्णकार, विकास स्वर्णकार, जयप्रकाश सोनी, मुरलीधर पाणिग्राही ,सुनील शराप, आसाराम प्रधान सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल थे ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें