>कन्या शाला घरघोड़ा ने अखिलेश मिश्रा का किया सम्मान |
घरघोड़ा : शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय के माध्यमिक खंड मे प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार मिश्रा के 30 जून 2026 को अपनी अधिवर्षिकी आयु पूर्ण करने के पश्चात विद्यालय प्रांगण मे उनके शासकीय कार्यों के दौरान किए गए कार्यों को लेकर शिक्षकों एवं छात्राओं ने सम्मान समारोह का आयोजन किया |श्री मिश्रा विद्यालय मे 2018से प्रधानपाठक के पद पर पदस्थापित होकर विद्यालय के शैक्षणिक एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं को लेकर क्षेत्र मे विद्यालय को एक नयी पहचान दिलवायी | प्रधानपाठक कक्ष का निर्माण, कन्या शिक्षा, स्वच्छता एवं शासन के दिशा निर्देशों के परिपालन मे समस्त कार्य गतिविधियों का संचालन मे उत्साह एवं विशेष रूचि लेकर अनुकरणीय कार्य किए | अपने कार्य अवधि के अंतर्गत विभाग, सहकर्मी शिक्षकों के साथ एवं शाला प्रबंधन के मध्य समन्वयता स्थापित करते हुए छात्राओं को एक नयी दिशा प्रदान करने मे निरंतर जुटे रहे एवं अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते रहे |विद्यालय परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं कार्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति मे संस्था के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने उनके द्वारा शासकीय कार्यावधि के दौरान किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए अनुकरणीय बताया |विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें शाल श्रीफल एवं लेखनी से सम्मानित किया गया |साथ ही बेहरा ने उन्हें शासकीय कार्यवधि के स्व तत्वों का प्राधिकार पत्र भी प्रदान किया |छात्राओं कर्मचारियों के मध्य उक्त सम्मान समारोह गरिमा मयी रूप से सम्पन्न हुआ |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने करते हुए श्री मिश्रा जी के कार्यों को सराहनीय बताया |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें