पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा ने रचा इतिहास-- 5 वर्षों में 3 वर्ष बच्चे टॉप टेन में

घरघोड़ा। पी एम श्री सेजेज घरघोड़ा ने इतिहास रचते हुए कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम 2026 में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल प्रवीण्य सूची में फिर अपने स्कूल के विद्यार्थी का नाम दर्ज कराया है। एहसान अली पिता श्री अहमद अली ने कक्षा दसवीं में 600 में से 587 अंक 97.83% अंक अर्जित कर छत्तीसगढ़ बोर्ड के हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में पूरे प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया है। पीएम श्री सेजेज घरघोड़ा अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का प्रथम परीक्षा परिणाम 2022 में आया जिसमें कुल 8 विद्यार्थी थे। 2023 में पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा के विद्यार्थी दानवेंद्र कृष ने कक्षा दसवीं में 97.17% अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में नौवां स्थान अर्जित किया। 2024 में उक्त परिपाटी को जिंदा रखते हुए पी एम श्री सेजेज घरघोड़ा की छात्रा कुमारी खुशी पटेल ने कक्षा दसवीं में 97.50% अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरान्वित किया। पुनः 2025 में पीएम श्री सेजेज घरघोड़ा की छात्रा कुमारी लक्ष्मी केवल पांच अंको से अपना नाम टॉप टेन में दर्ज कराने में चुकी।

पूर्व के 2 सालों में जो टॉप टेन में विद्यार्थी पीएम श्री सेजेज घरघोड़ा से आ चुके थे उनसे प्रेरणा लेते हुए तथा परिपाटी को कायम रखते हुए एहसान अली पिता श्री अहमद अली ने 97.8 3% अंक अर्जित कर पूरे प्रदेश में हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में आठवां स्थान अर्जित किया है। किसी भी संस्था के लिए यह अत्यंत गौरव की बात होता है कि उसके विद्यार्थी प्रदेश के प्रवीण सूची में स्थान अर्जित करें। कई सालों में यह कभी-कभी संभव हो पाता है। परंतु पीएम श्री सेजेज घरघोड़ा ने 5 सालों में तीन बार प्रवीण्य सूची में स्थान अर्जित कराकर विद्यालय को इसके नाम के अनुरूप उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे विद्यालय परिवार अत्यंत हर्षित है।

प्राचार्य श्री संजय कुमार पंडा के कुशल नेतृत्व में एवं एक्सपर्ट शिक्षकों की टीम के परिश्रम तथा विद्यार्थियों की मेहनत के कारण ही यह संभव हो पा रहा है। श्री एहसान अली को उक्त सफलता अर्जित करने में कक्षा दसवीं के

 शिक्षकों सु श्री दीक्षा शर्मा कक्षा शिक्षक (विज्ञान), श्री डमरू धर पटेल (संस्कृत), श्रीमती प्रीति ठाकुर ( हिंदी)), श्री प्रकाश कुमार पंडा ( गणित), श्रीमती आकांक्षा पटनायक ( सामाजिक विज्ञान) एवं श्रीमती प्रिया शर्मा ( अंग्रेजी) ने विशेष भूमिका निभाई है। एहसान अली ने गणित एवं सामाजिक विज्ञान में 100 में 100 अंक अर्जित किया है। 

जिला पंचायत सीईओ सर, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री के वी राव सर ,डीएम सी श्री आलोक स्वर्णकार सर, एसडीएम घरघोड़ा श्री डी पी अधिकारी सर, ने एहसान की सफलता पर हार्दिक बधाई दिया है तथा विद्यालय परिवार को भविष्य में भी पीएम श्री स्कूल के अनुरूप परीक्षा परिणाम इसी तरह बनाए रखने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार