सीएम साय का संकल्प : शिक्षित तमनार, विकसित तमनार

शिक्षा को मिल रही मजबूती, विकास को नई रफ्तार

तमनार महाविद्यालय को मिला बाउंड्री वॉल निर्माण का तोहफा

 ₹53 लाख 70 हजार की राशि स्वीकृत, सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित

घरघोड़ा :- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के सशक्त विज़न में विकास का एक-एक वादा धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। राज्य ही नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले में भी विकास का नया अध्याय तेज़ी से लिखा जा रहा है।

सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं सर्वोपरि हैं।

 इसी क्रम में जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक अधोसंरचना के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

तमनार महाविद्यालय के लिए बड़ी सौगात

रायगढ़ जिले के विकासखंड तमनार अंतर्गत तमनार महाविद्यालय में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए ₹53,70,000 (तिरेपन लाख सत्तर हजार रुपये) की

 प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से महाविद्यालय परिसर की सुरक्षा तो सुनिश्चित होगी ही, साथ ही छात्रों एवं शिक्षकों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित शैक्षणिक माहौल भी मिलेगा।

शिक्षा ढांचे को मिलेगी मजबूती

बाउंड्री वॉल निर्माण से महाविद्यालय परिसर में अनुशासन, सुरक्षा और सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह कार्य क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और ऊंचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

जनहित में विकास, शिक्षा के लिए संकल्प

यह स्वीकृति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि राज्य सरकार शिक्षा को भविष्य की नींव मानते हुए निरंतर निवेश कर

 रही है। ग्रामीण और अंचल क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

जतिन साव ने जताया आभार

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के महामंत्री श्री जतिन साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,

“तमनार महाविद्यालय के बाउंड्री वॉल निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। यह निर्णय शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

जनता की ओर से आभार

तमनार क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है, जिनके प्रयासों से शिक्षा और विकास को नई दिशा मिल रही है। 

टिप्पणियाँ