आई.टी.ट्रेड के विद्यार्थियों का औद्योगिक भ्रमण
आई.टी.आई घरघोड़ा रायगढ़ में शैक्षणिक दौरा
घरघोड़ा :- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घरघोड़ा मे संचालित आई.टी.ट्रेड के विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से औद्योगिक भ्रमण हेतु आई.टी.आई. घरघोड़ा ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित आधुनिक तकनीकों, उपकरणों एवं कार्य प्रणाली की जानकारी देना था।भ्रमण के दौरान आई.टी.आई. के प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, नेटवर्किंग तथा आई.टी. क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने आई.टी.आई.की कार्यशालाओं का अवलोकन किया और तकनीकी कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे| जिन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और भविष्य में कौशल विकास की उपयोगिता के
बारे में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया| प्राचार्य हरीश चंद्र बेहरा के मार्गदर्शन मे आई. टी. शिक्षक प्रमोद साहू संतोष साव तिलोक कुमार चक्रधारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया एवं मार्गदर्शन प्रदान किया |औद्योगिक भ्रमण से छात्राओं मे उत्साह का वातावरण देखा गया |


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें