सांसद खेल युवा उत्सव का कोतरा जोन में हुआ शुभारंभ
कोतरा स्कूल के प्रांगण में सांसद खेल युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव, तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल के मार्गदर्शन में शुभारंभ हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन रायगढ़ भाजपा के
जिला कोषाध्यक्ष सनत कुमार नायक के कर कमलों से हुआ।मुख्य अतिथि सनत नायक ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन में अनुशासन, साहस, सहयोग और आत्मविश्वास भी भरता है। उन्होंने शासन द्वारा संचालित सांसद खेल युवा
महोत्सव योजना को विकसित भारत की दिशा में युवाओं केसशक्तिकरण का उत्कृष्ट माध्यम बताया और शासन की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वीर सिंह द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। आयोजन के सहायक नोडल अधिकारी विनोद सिंह एवं सभी पीटीआई शिक्षकों ने निर्धारित नियमों एवं दिशा-
निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई।इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजय पटेल ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलें, खेल हमारे जीवन में अत्यंत उपयोगी हैं। खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल व्यक्ति में अनुशासन, टीम
भावना और नेतृत्व के गुणों का विकास करते हैं। वास्तव में खेल जीवन को दिशा देने वाला प्रेरक माध्यम हैं, जो हमें स्वस्थ, सक्रिय और सफल जीवन की ओर अग्रसर करते हैं। सांसद खेल युवा उत्सव में किसी प्रकार का विवाद न हो उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों से सहयोग का आग्रह किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।
कोतरा जोन में आयोजित यह सांसद खेल युवा उत्सव ग्रामीण अंचल के युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल बनकर उभरा है।*








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें