डी ए वी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस'
'डी ए वी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस'
घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ शाला के प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का स्वागत तिलक लगा कर किया गया, कक्षा छठी के छात्र प्रज्जवल द्वारा भाषण प्रस्तुत किया गया,छात्रों द्वारा शिक्षकों को समर्पित समूह नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया, शिक्षको के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं खेलों का आयोजन छात्रों द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "शिक्षक का स्थान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि होना चाहिए क्योंकि हम चाहे कितना भी प्रयास करें अपने शिक्षक का ऋण कभी नहीं चुका सकते " कार्यक्रम के समापन में अर्पित शर्मा द्वारा सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया मंच का संचालन ऐश्वर्या बैहरा एवं सारांश द्वारा किया गया । यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें