भीम आर्मी ब्लॉक उपाध्यक्ष सम्पत कुर्रे ने किया अपील – सभी लोग देखें ऐतिहासिक फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास
भीम आर्मी ब्लॉक उपाध्यक्ष सम्पत कुर्रे ने किया अपील – सभी लोग देखें ऐतिहासिक फिल्म बलिदानी राजा गुरु बालकदास
घरघोड़ा - भीम आर्मी ब्लॉक उपाध्यक्ष सम्पत कुर्रे ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे आगामी 19 सितंबर को रिलीज होने वाली ऐतिहासिक फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारे समाज के स्वाभिमान, बलिदान और गौरवशाली इतिहास की जीवंत गाथा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना बेहद ज़रूरी है।
इतिहास को जानने का सुनहरा अवसर
सम्पत कुर्रे ने कहा कि गुरु बालकदास जी ने समाज और कमजोर वर्गों के हक-अधिकारों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत और संघर्ष की कहानी आज भी प्रेरणा देती है। यह फिल्म उन सभी बलिदानों को सामने लाएगी, जो किताबों और चर्चाओं तक सीमित रह गए थे। ऐसे में यह हर समाज के व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह फिल्म देखकर आने वाली पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का काम करे।
फिल्म की एक साथ होगी रिलीज
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन आमिर पति ने किया है और निर्माता जे. आर. सोनी, रवीन्द्र सोनी, जे. आर. जोशी, हैप्पी मिश्रा और धनंजुपवन हैं। यह फिल्म छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में एक साथ रिलीज होगी। रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर, कोरबा, बलौदाबाजार, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी समेत विभिन्न जिलों के सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन किया जाएगा।
समाज के लिए गर्व की बात
सम्पत कुर्रे ने कहा कि गुरु बालकदास जी का बलिदान हमें यह सिखाता है कि अन्याय और शोषण के खिलाफ खड़े होना ही सच्ची मानवता है। यह फिल्म देखने से हम न केवल अपने इतिहास से रूबरू होंगे बल्कि समाज में एकता, संघर्ष और जागरूकता का संदेश भी फैलेगा।
जन-जन से अपील
भीम आर्मी तीम इकाई घरघोड़ा के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष भरत खंडेल उपाध्यक्ष सम्पत कुर्रे उपाध्यक्ष प्रताप जोल्हे पूर्वअध्यक्ष सूरज लहरे अमृत खांडे तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण के द्वाराअंत में सभी से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार, मित्र और परिचितों के साथ सिनेमाघरों में पहुँचकर फिल्म देखें और अधिक से अधिक युवाओं को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज ज़रूरत है कि हम अपने महापुरुषों के इतिहास को सिर्फ सुनें ही नहीं, बल्कि उसे आत्मसात करें और अपने जीवन में उतारें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें