" न्योता भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन रहा।"


घरघोड़ा। प्राथमिक शाला केरा खोल में श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला रायगढ़ के निर्देशन पर चल रहे सुपोषण कार्यक्रम के अंतर्गत तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रोहिणी बसंत राठिया जी के सहयोग से  न्योता भोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।


न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रोहिणी वसंत राठिया ने अपनी सुपुत्री कुमारी टीसा राठिया के जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाते हुए  प्राथमिक शाला केरा खोल के बच्चों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को अच्छे पकवान के साथ भोजन कराकर संपन्न कराया। प्रधान पाठक चन्द्र मणी चौहान के द्वारा जिला पंचायत सदस्य से 

   प्राथमिक शाला केराखोल में पेयजल की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया गया जिसका तत्काल निराकरण करते हुए माननीय सदस्य ने एक वाटर फिल्टर प्राथमिक शाला केराखोल को प्रदान किया  जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।


 जिला पंचायत सदस्य के इस भव्य कार्यक्रम की प्रशंसा ग्रामीणों ने मुक्तकंठ से की तथा शाला प्रबंधन समिति समिति ने उन्हें आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री धीर साय राठिया उप सरपंच रामप्रसाद राठिया, ललिता राठिया ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं प्रधान पाठक चंद्रमणि चौहान ,सहायक शिक्षक कुलभूषण राठिया ,की मुख्य भागीदारी रही।

प्राथमिक शाला केरा खोल में शैक्षिक गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक, और नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया जाता है जिसमें  ग्रामीण जन शिक्षक गण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार